खैरथल
संत ज्ञानानंद महाराज की 52 वीं पुण्यतिथि पर आश्रम पर हुए धार्मिक कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : शहर के हरसोली रोड स्थित ज्ञानानंद आश्रम में बुधवार को ज्ञानानंद महाराज की 52 पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई
सेवादार उमाशंकर गुप्ता ने बताया की इस अवसर पर सुबह से ही आश्रम पर लोगो का ताँता लगा रहा!सुबह भारी ठंड के बीच रघुनाथ सैनी की मंडली द्वारा भव्य संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया बाद में आश्रम परिसर में हवन यज्ञ में अनेको जोड़ो ने आहुति दी दोपहर बारह बजे आम भंडारा का आयोजन में सैकड़ो लोगो ने पंगत में बैठकर प्रसादी ली!पूरे दिन महिलाओ द्वारा भजन कीर्तन किया!
इस मौके पर नरेश गुप्ता बैधजी, मदनलाल डाटा, रजनेश डाटा, पोनी गुप्ता, लव गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, विमल, बंटू,जतिन आदि सेवादारों ने व्यवस्था में सहयोग किया


