कानपुर
ईसाई समुदाय ने प्रार्थना कर ईश्वर से आत्माशान्ति के लिए प्रार्थना की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : समाज कल्याण सेवा समिति (पंजी०) कानपुर के द्वारा विगत 2009 से कानपुर नगर में लावारिशों शवों का ससम्मान अन्तिम संस्कार कराया जा रहा है। धनीराम पैंथर) सचिव समाज कल्याण सेवा समिति नेतृत्व में वर्तमान में समिति द्वारा 16700 लावारिश शवों का अन्तिम संस्कार उनके धर्मानुसार कराया जा चुका है जिसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरूओं द्वारा प्रार्थना कर अपने धर्मानुसार लावारिश शवों का ससम्मान कन्धादान देकर रवाना किया जाता है। यह कार्यक्रम समिति द्वारा पाँच दिवसीय कन्धादान अभियान के तहत आज तीसरा दिन है जिसमें ईसाई समुदाय द्वारा प्रार्थना कर ईश्वर से आत्माशान्ति की चाह रख मोमबत्तियाँ जलाकर लावारिश शवों के लिए प्रार्थना की गई। तदुपरान्त कन्धादान देकर लावारिश शवों को अन्तिम यात्रा शुरू हुई। इस शव यात्रा में शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की और एक कुन्तल फूलों की वर्षा करते हुए जब यह शव यात्रा शहर से निकली तो देखने वाले राहगीरों ने पूछा कि यह किस महापुरूष की अन्तिम शव यात्रा है लोगों ने कहा कि लावारिश शव की अन्तिम यात्रा है। उपस्थिति लोगों व राहगीरों में कन्धा देने की होड़ सी लगी रही।इस मौके पर संस्था के सचिव धनीराम पैंथर ने कन्धा देने वालों व कार्यक्रम में शिरकत करने वालों का आभार व्यक्त किया और कहा कि हमारे इस महामानव यज्ञ में आपका सहयोग अतिआवश्यक है। यह कार्य इंसानियत से प्रेरित है जो हमारे बीच में रहने वाला इंसान अगर अपनी पहचान खोकर मृत्यु हो जाती है तो उसे लावारिश घोषित कर दिया जाता है। पास्टर जितेंद्र सिंह, सैमुअल सिंह, पास्टर नोबल जॉर्ज पास्टर रवि,पास्टर. ए. बी. सिंह, पास्टर अनिल गिलवड, पास्टर हरि सिंह पास्टर डी के सफर नोएल सैमसंम मशीह बृजेश कुमार, रमेश बौद्धाचार्य, राकेश मसीह ,दीपक कुमार, जगराम सिंह, भूम सिह ,आरके गौतम ,प्रकाश हजारिया ,हरिओम खन्ना, विष्णु, बाबू दिवाकर ,अनूप पैंथर, मोहम्मद इकबाल,मनीषा पैंथर, रुक्मणी तेज प्रताप अंबेडकर आदि लोग रहे।



