ललितपुर
शिवसेना (शिंदे गुट) जिलाध्यक्ष व प्रदेश सदस्य का हुआ सम्मान
सभागार में बार एसोशियेशन अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष ने किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिला बार एसोशियेशन के तत्वाधान में बार सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष हरीराम राजपूत एड. एवं पूर्व अध्यक्ष काशीराम कुशवाहा एड. ने संयुक्त रूप से शिवसेना (शिंदेगुट) जिलाध्यक्ष राकेश नामदेव एवं प्रदेश सदस्य पं.अखलेश चौबे का सम्मान फूल मालाएं पहनाकर किया। मौके पर मिष्ठान खिलाते हुये शॉल-श्रीफल भी भेंट किया गया। मंच से समस्त शिवसेना (शिंदेगुट) कार्यकारणी सदस्यों का सम्मान किया। इस दौरान दिग्विजय सिंह बुन्देला, कपिल नामदेव, रिंकू कुशवाहा, सुनील रैकवार, रामस्वरूप नामदेव, अर्जुन बरार, सुन्दरम ताम्रकार, सुरेन्द्र रैकवार, सोनू, चंदेल, भगवानदास चंदेल, सोनू कुशवाहा, राजीव कुशवाहा, अश्वनी शर्मा, जसवन्त नामदेव, सत्यम ताम्रकार, सुरेन्द्र रैकवार, ओमप्रकाश नामदेव, अनिकेत कुशवाहा, राजा नामदेव, शिवकुमार चंदेल एवं सैकडों की तादात में शिवसेना (शिंदेगुट) का सम्मान समारोह किया गया। अंत में गनेशराम रजक ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।