दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

फर्क समझो सरजी…

ट्रंप के टैरिफ को लेकर राहुल गांधी ने ढट मोदी पर साधा निशाना, इंदिरा गांधी का जिक्र किया

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी दबाव आगे झुक जाते हैं।
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। राहुल गांधी ने उन पर दबाव के आगे झुकने का आरोप लगाया और उनकी तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व से की।
राहुल गांधी की यह टिप्पणी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के एक दिन बाद आई। रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों की बैठक में ट्रंप ने कहा था, प्रधानमंत्री मोदी ने मुझसे मिलने आए थे और उन्होंने कहा- सर, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं? जी हां।
ट्रंप ने भारत पल लगाए गए भारी टैरिफ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत अभी ‘बहुत ज्यादा टैरिफ’ चुका रहा है और उसने रूसी तेल की खरीद ‘काफी हद तक कम’ कर दी है। राहुल गांधी ने इस बयान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया, जिसका कैप्शन ‘फर्क समझो सरजी’ था।
‘ट्रंप ने इशारा किया, आत्मसमर्पण कर दिया..’राहुल गांधी ने कहा, मैं अब इन भाजपा-आरएसएस के लोगों को बहुत अच्छी तरह जानता हूं। थोड़ा सा दबाव डालो, थोड़ा सा धक्का दो और ये डर के मारे भाग जाते हैं। उन्होंने आगे कहा, जैसे ही ट्रंप ने वहां से इशारा किया, इन्होंने फोन उठा लिया। उन्होंने कहा, ‘मोदी जी आप क्या कर रहे हैं?’ नरेंद्र ने सरेंडर (आत्मसमर्पण) कर दिया और ‘जी हुजूर’ कहते हुए नरेंद्र मोदी जी ने ट्रंप के इशारे का पालन किया।’
1971 के युद्ध का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि एक समय भारत ने अमेरिका के दबाव के बावजूद मजबूती से अपना रुख बनाए रखा था। उन्होंने कहा, आपको वह समय याद होगा जब केवल फोन कॉल नहीं आया था- सातवां बेड़ा आ गया था। 1971 के युद्ध में सातवां बेड़ा आया, हथियार आए, एक विमानवाहक पोत आया। तब इंदिरा गांधी जी ने कहा था, ‘मुझे जो करना है, मैं करूंगी।’ यही फर्क है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कहा था?-डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय निर्यात पर कुल 50 फीसदी तक के टैरिफ लगाए हैं। इसमें 25 फीसदी रूस से तेल की खरीद को लेकर लगाया गया है। ट्रंप ने कहा, मेरे उनके साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। वो मुझसे बहुत खुश नहीं हैं क्योंकि वे अभी बहुत ज्यादा टैरिफ चुका रहे हैं, क्योंकि वे तेल नहीं ले रहे। अब उन्होंने इसे (खरीदना) काफी हद तक कम कर दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button