शामली

ऑपरेशन सवेरा: चौसाना पुलिस ने 267 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे, 54 लाख की खेप जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना । क्षेत्र में नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 267 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है।
चौसाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के क्रम में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर लक्ष्मीपुरा से यमुना बांध मार्ग पर घेराबंदी कर दो आरोपितों दानिश पुत्र युनुस निवासी ग्राम बुढनपुर थाना गंगौह जनपद सहारनपुर और मुस्तफा पुत्र इलियास निवासी ग्राम बसेड़ा थाना कैराना जनपद शामली को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध 267 ग्राम स्मैक व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।
बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और यह भी जांच की जा रही है कि स्मैक की सप्लाई कहां से हो रही थी और किन-किन स्थानों पर इसकी खपत की जानी थी। चौसाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही नशे की गतिविधियों पर यह कार्रवाई एक मजबूत संदेश मानी जा रही है।
चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया, पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। ऑपरेशन सवेरा के तहत यह कार्रवाई की गई है। आगे भी नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र को नशामुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।
चौसाना पुलिस की अपील:
चौसाना पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे से जुड़े किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button