शामली
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बच्चों को यातायात के नियमों की प्रति किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। ज्योति बा फूले इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत यातायात पुलिस शामली द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए जाकरुक किया।
कस्बे के ज्योति बा फूले इण्टर कालेज में शनिवार को यातायात पुलिस शामली के टीम ने छात्र छात्राओं को जागरुकता अभियान के तहत यातायात के नियमों की जानकारी दी। उपनिरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि कार चालकों को सीट बेल्ट प्रयोग अवश्य करना चाहिए, बाइक चालकों को हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए ,बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाना चाहिए, नशे में वाहन नहीं चलाना चाहिए ।साथ ही कोहरे के समय पार्किंग लाइट जलाकर वाहन चलाने, गति सीमा का पालन करने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचने के लिए जागरूक किया गया।।अन्य यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए सभी बच्चों को समझाया कि इन सभी नियमों का पालन करते हुए स्वयं जिम्मेदार नागरिक बने और अपने परिवारजनों,पड़ोसी ,रिश्तेदारो, मित्रो को भी जानकारी देते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस दौरान उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल कृष्णपाल,कांस्टेबल अंकुर,गौरव प्रबंधक कँवरपाल सिंह,प्रधानाचार्य गौरव सैनी ,दीपक तोमर ,मनोज कुमार,विकास कुमार,अक्षय कुमार आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।
