छिंदवाड़ा

जल जीवन मिशन कार्यों की जिला कलेक्टर ने की समीक्षा समयसीमा में देरी पर होगी कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

छिंदवाड़ा,पांढुरना -जिला कलेक्टर अजयदेव शर्मा ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभागीय अधिकारियों एवं संबंधित इकाइयों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा तक पूर्ण किए जाएं, अन्यथा अंतिम चरण में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में भैंसिया विभाग के कार्यपालन यंत्री सुधांशु जैन और सहायक यंत्री सुभाष गाडगे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सौसर एवं पांढुर्णा विकासखंडों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध ढंग से कार्य संपन्न करने को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

89.3 प्रतिशत घरों तक पहुंचा नल कनेक्शन
पीएचई विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के अंतर्गत आने वाले 61,779 घरों में से 55,157 घरों तक नल जल कनेक्शन दिया जा चुका है। इस प्रकार कुल 89.3 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति हो चुकी है। शेष कार्य को पूरा करने के लिए 30 नवंबर 2025 तक का समय निर्धारित किया गया है।

लक्ष्य पूर्ण न करने वालों पर होगी सख्ती
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जिन फर्मों और अधिकारियों द्वारा कार्यों में देरी की जा रही है, उनके विरुद्ध नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही, समयसीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर शर्मा ने निर्देश दिए कि 1 दिसंबर 2025 तक शत-प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन सुनिश्चित कर लिया जाए, ताकि जिले को “हर घर नल, हर घर जल” के लक्ष्य की दिशा में अग्रसर किया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button