हापुड़

प्रगाढ पुनरीक्षण के तहत दिनांक 06 जनवरी , 2026 को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड – अपर जिला अधिकारी संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि, अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के तहत दिनांक 06 जनवरी , 2026 को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया है। आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर पॉप अप विंडो पर प्रदर्शित हो रहे लिंक “विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026” पर क्लिक करने पर मुख्य पृष्ठ खुलता है। इस विंडो में, “ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल एसआईआर 2026 में ईपीआईसी नंबर द्वारा अपना नाम खोजे” नामक टैब पर क्लिक करें। आगामी स्क्रीन में, EPIC नंबर शीर्षक वाले बॉक्स में अपना EPIC नंबर टाईप करें, दिया गया कैप्चा टाईप करें और खोज नामक टैब पर क्लिक करें। यदि आलेख्य मतदाता सूची में आपका नाम मौजूद है, तो खोज परिणाम सूची के उस हिस्से में जनपद, विधानसभा क्षेत्र, मतदान केंद्र का नाम और आपका मतदाता क्रम संख्या का विवरण प्रदर्शित होगा। यदि आपका नाम उत्तर प्रदेश में किसी भी विधानसभा क्षेत्र की आलेख्य मतदाता सूची में मौजूद नहीं है, तो यह “नो रिजल्ट फाउंड” प्रदर्शित होगा।

उक्त के अतिरिक्त वेब पोर्टल electorasearch.eci.gov.in पर जाएं और फिर अपना ईपीआईसी नंबर निर्धारित स्थान पर टाईप करके अपना नाम खोजें और दिए गए कैप्चा टाइप करने के बाद सर्च पर क्लिक करें। यदि आपका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में मौजूद है तो सूची मे आपका विवरण प्रदर्शित होगा। यदि आपका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं है, तो “नो रिजल्ट” प्रदर्शित होगा।

उपरोक्तानुसार यदि आपका नाम आलेख्य मतदाता सूची में प्रदर्शित नही होता है, तो दावे एवं आपत्ति की अवधि दिनांक 06.01.2026 से 06.02.2026 तक निम्न स्थानों से फार्म प्राप्त कर अपना फार्म भरें-

1. ऑनलाइन के माध्यम से आयोग के ऐप ECINET Mobile app एवं वेबसाइट htts://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म 6 घोषणा-पत्र सहित सबमिट किया जा सकता है।

2. अपने क्षेत्र / मतदेय स्थल के बी०एल०ओ०/ पदाभिहित अधिकारी से फार्म 6 प्राप्त कर फार्म भरकर उन्हे उपलब्ध करा सकते है।

3. तहसील में स्थित वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर / जिला निर्वाचन कार्यालय से फार्म-6 प्राप्त कर सकते है।

( संदीप कुमार)
अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी हापुड़।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button