अमेठी
पंजाब मेल ट्रेन पर यात्रियों को बांटे गए लंगर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति की ओर से श्री पटना साहिब जाने वाले यात्रियों और सिक्ख संगतों को लंगर का वितरण जारी है। पंजाब मेल ट्रेन पर बाबा मनोहर सिंह के साथ सेवादार रोज लंगर का वितरण कर रहे हैं।
शनिवार को गुनगुनी धूप के बीच सेवादारों ने महमूदपुर में लंगर तैयार किया और दोपहर बाद 1.20 बजे पंजाब मेल ट्रेन पर यात्रियों को लंगर का वितरण किया गया।
बाबा मनोहर सिंह ने बताया की गुरु गोबिंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति के कार्यकर्ता 20 दिसम्बर से सेवा में लगे हुए हैं।लंगर समिति के सचिव सदाशिव पांडेय, सेवादार संजीव भारती,हरवंश सिंह , सुख-चैन सिंह, दीपक शाक्य आदि ने यात्रियों को लंगर का वितरण किया।

