अमेठी

सड़क सुरक्षा को लेकर जीजीआईसी में चला जागरूकता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात विभाग ने जागरूकता अभियान शुरू चलाया। इसी क्रम में अमेठी शहर के जीजीआईसी इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा को लेकर शनिवार को एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता एआरटीओ अमेठी महेंद्र गुप्ता ने की।
कार्यक्रम के दौरान छात्र–छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। एआरटीओ ने हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने की अनिवार्यता, ओवरस्पीडिंग से होने वाले नुकसान और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के बारे में विस्तार से बताया।

बोले जिम्मेदार –
एआरटीओ महेंद्र गुप्ता ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराकर ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।
एआरटीओ ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button