संगोष्ठी में युवाओं को किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में नगर के सी.पी.एस., जीजीआईसी, नृसिंह विद्या मंदिर, रघुनाथ इंटर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में नगर मंत्री कृष्ण गोपाल शर्मा का समस्त विद्यालय में रहना हुआ। उन्होंने युवाओं के प्रेरणा श्रोत स्वामी विवेकानंदजी के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा आगामी युवा कुम्भ के अन्तर्गत होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुये समस्त विद्यार्थियों को कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रमों में नगर इकाई के कार्यकर्ता बहन शिवानी राजा, विशाल नामदेव, कुंवरजी राजा, अभय पाठक, सूर्यांश राजा, प्रशांत चौबे, सुमित दोहरे, प्रियांशु पटैरिया, प्रांजुल झां, पिंकू झां आदि मौजूद रहे।