सिंगरौली

सिंगरौली पुलिस में अटकलों पर विराम

एसपी ने जारी की तबादला सूची, ‘मध्य प्रदेश के केंद्र बिंदु’ मोरवा थाने को मिला नया प्रभारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। जिले के पुलिस महकमे में बीते कई दिनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर सोमवार को उस समय पूर्ण विराम लग गया, जब जिला पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने एक अहम प्रशासनिक आदेश जारी कर दो प्रमुख थानों में नई पदस्थापना कर दी।
सोमवार, 12 जनवरी 2026 को जारी आदेश क्रमांक M-616/2026 के मुताबिक, अब तक नवानगर थाने की कमान संभाल रहे निरीक्षक कपूर त्रिपाठी को मोरवा थाना का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अजाक (AJAK) थाने में पदस्थ निरीक्षक अनिल पटेल को नवानगर थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
मोरवा थाना: कोई साधारण थाना नहीं
पुलिस और प्रशासनिक हलकों में मोरवा थाना केवल सिंगरौली ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश का एक महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु माना जाता है। यह क्षेत्र औद्योगिक, सामरिक और कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। ऐसे में मोरवा थाने की कमान संभालना किसी भी अधिकारी के लिए सामान्य जिम्मेदारी नहीं होती।
इसी कारण यहां प्रतिस्थापित किया गया थानेदार भी कोई साधारण थानेदार नहीं माना जा रहा है। निरीक्षक कपूर त्रिपाठी को इस थाने की जिम्मेदारी सौंपे जाने को पुलिस विभाग में एक रणनीतिक निर्णय के रूप में देखा जा रहा है, जो कप्तान के विश्वास और प्रशासनिक प्राथमिकताओं को दर्शाता है।
तत्काल प्रभाव से लागू आदेश
एसपी कार्यालय द्वारा जारी पत्र में साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कारणों से किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। आदेश के साथ ही जिले में थानेदारी को लेकर चल रहे तमाम कयासों और अटकलों पर विराम लग गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस बदलाव का उद्देश्य जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना तथा संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button