शामली
जमीन कब्जाने के प्रयास का विरोध करने मारपीट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के कस्बा एलम निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के कस्बा एलम निवासी सुरेशपाल पुत्र धूम सिंह ने बताया कि रविवार देर रात उसके पड़ोसी उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर जब वह मौके पर पहुंचा और विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर डंडे से सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। और घायल का मेडिकल परीक्षण कराए जाने के बाद उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच कर की कार्रवाई की जाएगी।


