शामली
युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद के विचार विषय पर कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में 12 जनवरी से 17 जनवरी तक आयोजित होने वाले युवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का आरंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। युवा सप्ताह के प्रथम दिन युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद के विचार विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. बृजेश कुमार राठी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं, जो आत्मविश्वास, निर्भयता और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं,कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजभूषण ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि महानता प्राप्त करने के लिए सुख का त्याग तथा सत्य की खोज में कठिन परिश्रम आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्र सेवा, चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया,कार्यक्रम का कुशल संचालन सांस्कृतिक परिषद एवं सद्भावना कल्चरल क्लब की संयोजिका डॉ. नयना शर्मा द्वारा किया गया।
