शामली

स्मैक पीने से मना करने पर दो सगे भाइयों के साथ मारपीट, हालत गंभीर 

मोहल्ले के लोगों ने पुलिस के सामने किया स्मैक तस्करों के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन 

जन्नत कॉलोनी में कई स्थानों पर खुलेआम होता है स्मैक का कारोबार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे की जन्नत कॉलोनी में स्मैक पीने से मना करने को लेकर नशेड़ियों ने दो सगे भाइयों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। मोहल्ले के लोगों को आता देख स्मैक पीने वाले लोग मौके से फरार हो गए। मोहल्ले के लोगों ने स्मैक तस्कर और स्मैक पीने वालों के खिलाफ जमकर हंगामा प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की है। दोनों पीड़ित भाइयों ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के जन्नत कॉलोनी में कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर स्मैक बेची जाती है। शिकायत के बाद भी पुलिस स्मैक तस्करों पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही है। सोमवार को आधा दर्जन से भी अधिक नशेड़ी जन्नत कॉलोनी में खुलेआम स्मैक का नशा कर रहे थे। मोहल्ले के ही दो सगे भाइयों इजहार और अनस ने नशेड़ियों को मोहल्ले में नशा करने से रोका तो नशेड़ी आग बबूला हो गए। नशेड़ियों के झुंड ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा होने पर बस्ती के सैकड़ो लोगों के पर जमा हो गए। बस्ती के लोगों को आता देख नशेड़ी मौके से फरार हो गए। मोहल्ले के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से जानकारी ली। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस के सामने ही जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि पुलिस अगर स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करे तो कस्बे से नशे को खत्म किया जा सकता है, लेकिन कुछ पुलिस कर्मी स्मैक तस्करों से मिले हुए हैं, जो समय-समय पर स्मैक तस्करों को सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं, जिसके चलते स्मैक तस्कर‌ मौका पाकर फरार हो जाते हैं। मोहल्ले के लोगों ने स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि शीघ्र ही अभियान चलाकर स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 29;
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button