मुरादाबाद

वीपीसीआई द्वारा गोल्डन जुबली आडिटोरियम में मनाया गया इंस्टीट्यूट डे समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के वल्लभभाई पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट (वीपीसीआई) ने पैंटल मेमोरियल गोल्डन जुबली ऑडिटोरियम में अपना इंस्टीट्यूट डे समारोह आयोजित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। संस्थान के निदेशक प्रो. राज कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर शैक्षणिक एवं शोध उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के निदेशक श्री मुकेश मुख्य अतिथि और एनआईटीआरडी की निदेशक डॉ. उपासना अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में प्रो. एच.एस. रंधावा स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. वलिंदरजीत सिंह रंधावा ने सैल्मोनेला टाइफी पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।
समारोह का समापन स्मृति चिह्न वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button