असम

17 जनवरी को असम में 10 हज़ार कलाकारों का ‘बागुरुम्बा’ नृत्य देखेंगे पीएम मोदी – मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा । 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

असम :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 जनवरी को असम के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10,000 कलाकारों द्वारा प्रस्तुत होने वाले बोड़ो लोकनृत्य ‘बागुरुम्बा’ का साक्षी बनेंगे। यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को दी। प्रधानमंत्री मोदी 17 जनवरी से दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “17 जनवरी को अब तक का सबसे बड़ा बागुरुम्बा प्रदर्शन होने जा रहा है। आदरणीय @narendramodi जी इस मनमोहक प्रस्तुति का आनंद लेंगे और 10,000 से अधिक कलाकारों के साथ भोगाली की भावना का उत्सव मनाएंगे।” सीएम सरमा ने स्टेडियम में अभ्यास कर रहे कलाकारों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। दौरे के दूसरे दिन, 18 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी कलीयाबर के लिए रवाना होंगे, जहां वे 6,957 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले काज़ीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों – डिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ) और कामाख्या-रोहतक – को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे और कलीयाबर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button