शामली

पूर्वी यमुना नहर पटरी पर घाट निर्माण कार्य शुरू 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली।(फुरकान जंग) जल शक्ति एवं सिंचाई विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव द्वारा पास किए बजट के बाद शहर के झिंझाना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर पटरी पर घाट के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। यहां घाट बनने के साथ ही सौदर्यकरण का कार्य किया जायेगा और हर शाम गंगा आरती की जायेगी।
बुधवार को शहर के झिंझाना रोड़ स्थित पूर्वी यमुना नहर पर चल रहे घाट निर्माण कार्य का भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानस संगल ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होने निर्माण कार्यो का जायजा लिया। उन्होने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति एव सिचाई विभाग केबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पत्र लिखकर झिझाना रोड़ पूर्वी यमुना गंगा नहर के पुल के पास नवरात्र एवं गणेश चतुर्थी के उपरांत उक्त पुल के समीप मूर्ति विसृजन कार्यक्रमों का देखते हुए घाट उपलब्ध कराने की मांग की थी। कैबिनेट मंत्री की संस्तुति पर घाट निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगांे को फायदा पहुंचेगा और गंगा आरती भी की जाया करेगी। सहायक अभियंता मोहित शर्मा ने बताया कि हथनीकुंड बैराग से बागपत सीमा तक पूर्वी यमुना नहर के चौड़ीकरण, क्षतिग्रस्त पूजा घाट, पशु घाट, पैचिंग कार्य, गेट के निर्माण कार्य चल रहे है। शामली के झिंझाना रोड पर यह पूजा घाट अकेला है। इस दौरान अधिशासी अभियंता विवेक वाष्णेय, जेई गौरव कुमार, सभासद निशीकांत संगल, सभासद अनिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button