विराट हिन्दू सम्मेलन के लिए निकाली गई भव्य फेरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। हिंदू जागरण एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से केशव बस्ती शामली में आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को एक भव्य फेरी निकाली गई। फेरी का शुभारंभ गंगा मंदिर से होकर मुरारी वाला कुआं, बड़ा बाजार, छोटी शिव मूर्ति होते हुए पुनः गंगा मंदिर पर संपन्न हुआ। फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के जयकारे लगाए।बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने फेरी में भाग लेकर सम्मेलन के प्रति समर्थन और जागरूकता का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि यह फेरी 25 जनवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के लिए जनसमर्थन जुटाने और हिंदू एकता को सशक्त करने के उद्देश्य से निकाली गई। विराट हिंदू सम्मेलन दोपहर 2 बजे ब्राह्मण धर्मशाला, हलवाईहट्टा में किया जाएगा, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी यशवीर उपस्थित रहेंगे। आयोजक समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर धर्म एवं समाज हित में सहयोग करने की अपील की है। संध्या फेरी में प्रवीन संगल, अतुल बंसल, रोबिन गर्ग, अतुल विक्रम कौशिक, राहुल कुमार, दीपक सैनी, चरत गिरी, रचित, 8मोहित कुमार, बिजेंद्र कम्बोज, प्रमोद गर्ग, नीलेश वशिष्ठ, राहुल नामदेव, महेंद्र उपस्थित रहे।

