शामली

महिला महाविद्यालय में बौद्धिक, साहित्यिक व खेलकूद कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को युवा सप्ताह के उपलक्ष्य में विभिन्न बौद्धिक, साहित्यिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता डॉ. अंकिता त्यागी ने युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विषय पर छात्राओं के साथ गहन विमर्श किया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, मानसिक स्वास्थ्य के महत्व तथा संतुलित दिनचर्या पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जागरूक किया। इसके साथ ही मकर संक्रांति के पावन पर्व के सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई।युवा सप्ताह के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन सांस्कृतिक परिषद की सदस्य डॉ. अंकिता त्यागी द्वारा किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button