ललितपुर
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह लगातार जारी
कलेक्ट्रेट में आपदा मित्रों व सिविल डिफेन्स के सदस्यों को दिया प्रशिक्षण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देशन, एएसपी कालू सिंह व सीओ यातायात राजेश श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस ने कलेक्ट्रेट में आपदा मित्रों एवं सिविल डिफेंस के सदस्यों को यातायात का प्रशिक्षण देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अभियान के अंतर्गत यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी ने सभी को यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया। अभियान में बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने के नियम का पालन, रॉन्ग साइड ड्राइविंग न करने एवं निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाने की अपील, कोहरे के समय वाहन धीमी गति से चलाएं तथा आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त सुरक्षित दूरी बनाए रखें। वाहन चलाते समय हेडलाइट, फॉग लाइट एवं रिफ्लेक्टर का सही प्रयोग करें, हाई बीम का अनावश्यक उपयोग न करें तथा दृश्यता कम होने पर सावधानीपूर्वक वाहन संचालित करें।