रामपुर शाहबाद
महिला आरक्षी सुधा और आशा ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो
रामपुर शाहबाद।उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलम्बन हेतु शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला सुरक्षा दल में शामिल महिला आरक्षी सुधा देवी एवं महिला आरक्षी आशा ने कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं बालिकाओ को साइबर क्राइम से बचने के उपाय, महिला सम्बन्धी अपराध, हेल्पलाइन नंबरों 1930- साइबर क्राइम, 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया



