बेतुल

बैतूल पुणे में नेशनल मंच पर दिखेगा बैतूल का दम, महिमा यादव और रुद्रांश शुक्ला का चयन

 स्टेट में शानदार प्रदर्शन के बाद बैतूल के दो खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता के लिए रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। पुणे (महाराष्ट्र) में 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में बैतूल जिले के दो प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। नीमच में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर महिमा यादव और रुद्रांश शुक्ला का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब महाराष्ट्र में बैतूल जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।
नीमच में आयोजित स्टेट प्रतियोगिता में महिमा यादव ने सीनियर वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त किया। महिमा यादव के नाम एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज है। वह बैतूल जिले की ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अब तक चार बार नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं सब जूनियर वर्ग में रुद्रांश शुक्ला, पिता सचिन शुक्ला ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। रुद्रांश ने ट्रायथलॉन स्पर्धा में नेशनल के लिए चयनित होने वाले बैतूल जिले के पहले खिलाड़ी बनने का गौरव भी हासिल किया है। वर्तमान में वह बैतूल के आर.डी. पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं के छात्र हैं।
इन खिलाड़ियों की सफलता के पीछे कोच रामबरन पाल और गोवर्धन यादव का विशेष मार्गदर्शन रहा है। गोवर्धन यादव अपनी टीम के साथ 12 अगस्त को पुणे (महाराष्ट्र) के लिए रवाना होंगे, जहां 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित होगी।
इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। स्विमिंग ग्रुप के सदस्यों और खिलाड़ियों ने महिमा यादव एवं रुद्रांश शुक्ला को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में स्विमिंग सदस्य आनंद प्रजापति, पुष्पराज साहू, राजा साहू, गोपाल महस्की, मनोज, अखिलेश बारंगे, भीमराव पोटफोडे, दीपक पारखे, अल्पू गुजरे, डॉ. गोपाल सरियाम, सचिन शुक्ला और शिवशंकर साहू शामिल हैं। वहीं खिलाड़ियों में देवेंद्र यादव, सौरभ यादव, हिमांशु यादव, कार्तिकेय, तन्मय, गगन, शाश्वत, वेदांत, उत्कर्ष, प्रद्युम्न, अंकित और तन्वी साहू ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन और पदक जीतकर बैतूल का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button