बुलंदशहर

कांवड़ मेले की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा

घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अनूपशहर। आगामी कांवड़ मेले एवं शिवरात्रि पर्व को देखते हुए एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने जान्हवी घाट, नया घाट व चौहान की ठोकर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गंगा के जलस्तर का निरीक्षण करने के बाद कोतवाली प्रभारी जयकिशोर गौतम को घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा चौहान की ठोकर क्षेत्र में स्नान प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्टर क्राइम व एसआई श्रवण कुमार सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button