रेडियो श्रीदेव ने कराई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
सरस्वती विद्या मंदिर भोजीपुरा में छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो श्रीदेव 88.4 एफएम द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर भोजीपुरा में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास एवं सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार ने इस पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल बहादुर गंगवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आचार्य दीपक सक्सेना एवं प्रभारी श्रीदेव महिला महाविद्यालय आटामांडा जयपाल गंगवार भी मौजूद रहे। संचालन आरजे वैभव मिश्रा एवं आरजे पूनम ने किया।
प्रतियोगिता में तनिष्क, आदर्श, अनु, आदित्य, केशव सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ज्ञानवर्धन के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं निरंतर आयोजित की जाएंगी।




