भरत पुर

भुसावर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का हुआ अनुठा संगम

21, किलो सामग्री से निर्मित खिचड़ी का ठाकुर जी को लगाया भोग

प्रसादी पाने में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर : कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र में बुधवार को दान पुण्य के पावन पर्व मकर संक्रान्ति के अवसर पर घरों सहित मन्दिरों, देवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए अपनी अरदास लगाते हुए भगवान से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी गई। जहां श्रद्धालुओं ने भगवान को रिझाते हुए श्रद्धालु, सनातन धर्म प्रेमियों ने भगवान को गर्म स्वादिष्ट व्यंजन पकवानों जैसे पुआ, पकोड़े गुड़, तिल से बनीं गजक,रेबडी, तिल की बनी बर्फ़ी आदि सामग्री एवं महिलाओं द्वारा मनसी गई 14,प्रकार की वस्तुएं अपने से बड़ी महिलाओं को अर्पित करते हुए आशीर्वाद प्राप्त कर मन्दिर परिसर को जयकारों से गूंजायमान कर दिया। वहीं दूसरी ओर कस्बे के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता को समर्पित करते हुए भक्त मण्डल के सदस्य रोहित कुमार, रवि घट्टर वाले के नेतृत्व में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए 21, किलो सामग्री से निर्मित खिचड़ी प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित करते हुए मन्दिर के पुजारी रोहित शर्मा, डव्वू जती ने गुरुवार को अल सुबह घन्टें, घड़ियाल, ढोलक, झांझ,मजीरा की थाप पर ठाकुर जी, हनुमानजी, शिव परिवार, भैरव बाबा सहित परिसर में देव तुल्य प्रतिमाओं की आराधना के बाद खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसादी सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। ज़हां श्रद्धालुओं, आने जाने वाले राहगीरों को माघ मास में पड रही शीतलहर एवं कड़कड़ाती ठंड में गरमा गर्म स्वादिष्ट व्यंजन, पकवानों, खिचड़ी प्रसादी ग्रहण करने से कुछ निजात मिल सकी। वहीं कस्बे में मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर सामाजिक समरसता और भक्तों को एक जुटता और भाई चारे के साथ निर्धन,असाहय ज़रूरतमन्दों को दान, पुण्य अर्जित करते हुए गौ शालाओं में पहुंच कर गायों को चारा, गुड़,खल खिलाकर सामुहिक सेवा का लाभ लिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button