भरत पुर

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

भरतपुर। थाना खेडली मोड के गॉव पथैना क्षेत्र में हथियारों के बल पर लूट की तैयारी करते हुए तीन बदमाश मय हथियार खेडली मोड एवं नदबई थाना पुलिस के हत्थे चढ गये। थानाधिकारी राजेश कसाना ने बताया कि थाना नदबई के प्रकरण संख्या 53 / 2026 के वांछित मुलजिमान लोकेन्द्र एवं हेमराज उर्फ हेमू थाना खेडली मोड क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मय हथियारों के वारदात करने की फिराक में होने की मुखबीर सूचना मिली। जो अपने साथियों के साथ मय अवैध हथियार गुफा वाले हनुमान जी मन्दिर के सामने बीहड में सूनशान जगह में बैठकर वारदात की योजना बना रहे हैं। जिस पर सद्विग्ध स्थान का पुलिस टीम द्वारा घेरा दिया। सर्च करने पर तीन संदिग्ध शक्स एक गहरे खडडे नाले में बैठे हुये दिखाई दिये। जहां सभी बदमाशो को पुलिस जाप्ता की मदद से घेरा देकर पकड़ा तथा तलाशी ली गई तो तलाश के दोरान अवैध हथियार एक पिस्टल 315 बोर एक कटटा 12 बोर, पाचं कारतूस 12 बोर, व एक कटटा 315 बोर मिले तथा उनके पास एक चोरी की बिना नम्बरी मोटरसाईकिल मिली जिनको मौके पर ही जप्त की गई। वहीं मुलजिमान लोकेन्द्र पुत्र पीतम सिंह उम्र 34 साल जाति जाट निवासी खेडीदेवीसिंह थाना नदबई, सचिन उर्फ सच्चू पुत्र निरंजन उम्र 20 साल जाति जाटव निवासी बैलारा थाना नदबई और हेमराज उर्फ हेमू पुत्र सजयसिंह जाति जाट उम्र 20 साल निवासी खेडी देवीसिंह थाना नदबई जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी कसाना ने बताया कि रेंज आईजी कैलाश चन्द विश्नोई, जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द के निर्देशन में एएसपी वैर ओमप्रकाश मीणा और सीओ वीरेन्द्र शर्मा के निकट सुपरवीजन में इस कार्रवाही को अंजाम दिया गया है। वहीं उन्होने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लोकेन्द्र के खिलाफ चोरी, लूट, मारपीट, हत्या के प्रयास, आमर्स एक्ट के कुल 12 प्रकरण विभिन्न थानो में पंजीबद्ध है। वहीं आरोपी सचिन के विरूध आमर्स एक्ट लूट के कुल 3 प्रकरण विभिन्न थानो में पंजीबद्ध है। तो दूसरी ओर आरोपी हेमराज के विरूध आमर्स एक्ट, लूट. मारपीट के कुल 6 प्रकरण विभिन्न थानो में पंजीबद्ध है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button