विधिक शिविर का किया आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीग के तत्वाधान में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीग के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमराज गौड एवं सचिव (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) रेनू शकीत के निर्देशन में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम डीग के सदस्यों ने के.एल.जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग में विधिक शिविर का आयोजन किया जिसमें उपस्थित विद्यार्थियों एवं अध्यापक गणों को साइबर क्राइम एवं डिजिटल अरेस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की, अनिवार्य शिक्षा के अधिकार के साथ-साथ लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा,बाल विवाह दहेज प्रथा आदि के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की इसके अलावा विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट तथा नवीन कानूनो के बारे में जानकारी प्रदान की इस अवसर पर लीगल डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ विनोद शर्मा ,डिप्टी चीफ राजेंद्र शर्मा ,असिस्टेंट सोना गौतम, रोहन फौजदार, आशुतोष शर्मा उप प्रधानाचार्य निहाल सिंह,बीरबल सिंह, निशा कुमारी,रामेश्वर प्रसाद शर्मा,मनीष शर्मा,नेतराम मीणा एवं विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।


