शामली

पिता-पुत्र पर सफाईकर्मियों से मारपीट का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। सफाईकर्मियों ने पिता-पुत्र पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायती-पत्र दिया है। उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
शुक्रवार को उत्तर-प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता संगठन के स्थानीय शाखा अध्यक्ष दीपक पाहिवाल के नेतृत्व में कैराना कोतवाली पहुंचे। जहां पर उन्होंने पुलिस को एक शिकायती-पत्र दिया। बताया कि नगरपालिका परिषद कैराना में सफाईकर्मी के पद पर तैनात नितिन, रोहित, अक्षय व दीपांशु कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के सामने सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ला निवासी पिता-पुत्र ने उनके साथ में गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। शिकायती-पत्र में आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है। इस दौरान गौरव, नितिन, सोनू, अक्षय, अजय, राजकुमार, मनोज, दीपांशु, रोहित, जोगिंदर आदि सफाईकर्मी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button