शामली

भारी मात्रा में चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार भेजा जेल

चरस तस्करी पर करारा प्रहार, थाना प्रभारी सतीश कुमार की सख्ती से नशे का सौदागर सलाखों के पीछे

820 ग्राम चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, लंबे समय से कर रहा था मादक पदार्थों की तस्करी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के कुशल नेतृत्व और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर एक बार फिर बड़ा प्रहार हुआ है। पुलिस ने लंबे समय से सक्रिय एक चरस तस्कर को 820 ग्राम चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक शातिर तस्कर कस्बे के जन्नत कॉलोनी रोड से चरस तस्कर चरस की सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी साहिब पुत्र साकिर निवासी मोहल्ला शेखजादगान कांधला को धर दबोचा, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 820 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी काफी दिनों से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था और युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने का काम कर रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र में नशा कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशे के सौदागरों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button