हजारीबाग

अपनी मांगों को लेकर कुम्हार जाति के लोग 18 जनवरी को हजारीबाग में करेंगे आंदोलन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बड़कागांव कुम्हार मूलनिवासी खतियानी मामले को लेकर बड़कागांव मध्य पंचायत में कुम्हार समाज की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष नवदीप प्रजापति ने किया। बैठक में कहा गया कि गया कि 2000 ई से पहले हमलोग बिहार राज्य में मूलनिवासी कहलाते थे। हमें अनुसूचित जाति अनेक्सर – 1 की दर्जा मिली हुई थी और हमें इसका लाभ भी मिलने लगा था। लेकिन बिहार से झारखंड अलग होने के बाद, झारखंड सरकार ने हम कुम्हार जातियों को ओबीसी अनेक्सर – 2 में कर दिया गया है। आगे कुम्हार समाज ने बिहार में जो लाभ मिल रहा था उसी के तर्ज पर झारखंड में अनुसूचित जाति अनेक्सर -1 में शामिल करने की मांग की है, दूसरा कुम्हार जातियों को मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए मिट्टी उठाव हेतु भूमि उपलब्ध कराने, साथ ही साथ मिट्टी के बर्तन को पकाने के लिए ईंधन उपलब्ध करने की मांग किया गया है। बड़कागांव मध्य पंचायत समाज के अध्यक्ष नवदीप प्रजापति ने कहा कि 18 जनवरी को हजारीबाग में हम लोग अपने मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे जिसमें बड़कागांव से सैकड़ों लोग शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से आदित्य प्रजापति, कृष्ण देव प्रजापति, भुवनेश्वर प्रजापति, गिरधारी प्रजापति, वासुदेव प्रजापति, करम प्रजापति, अनिल प्रजापति, दिनेश्वर प्रजापति, गोवर्धन प्रजापति, सुबोध प्रजापति, तुलसी प्रजापति, शंभू प्रजापति, कैलाश प्रजापति, परमेश्वर प्रजापति, गंगाधर प्रजापति, जागेश्वर प्रजापति, झमन प्रजापति, भीम प्रजापति के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button