पाकुड़

सोच-समझकर उठाये सरकारी अनाज, ब्याज सहित लौटानी होगी राशि, 872 अपात्र लाभुकों को नोटिस

Government grain should be collected wisely, the amount will have to be returned with interest, notices issued to 872 ineligible beneficiaries

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले में सरकारी अनाज योजना का गलत लाभ उठाने वालों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलेभर में जांच के दौरान ऐसे 872 अपात्र लाभुकों की सूची सामने आई है, जिन्होंने पात्रता मानदंड पूरा न करने के बावजूद लाल राशन कार्ड बनवाकर सरकारी अनाज प्राप्त किया था।

प्रशासन ने अब सभी अपात्र लाभुकों को ब्याज सहित अनाज का मूल्य वापस करने का नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है।

जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए

सूत्रों के अनुसार—

अपात्र लोग केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित नहीं,

बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग मिले हैं, जिन्होंने गलत जानकारी देकर कार्ड बनवाया।
जांच में यह भी पता चला है कि अपात्र लाभुकों में—

जीएसटी भुगतान करने वाले

इनकम टैक्स देने वाले

चारपहिया वाहन मालिक

सीएसपी केंद्र संचालक
जैसे आर्थिक रूप से सक्षम लोग भी शामिल हैं, जो सरकारी खाद्यान्न योजना की पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करते।

उपायुक्त का निर्देश: हर प्रखंड में कार्रवाई तेज हो

मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने उच्च स्तरीय बैठक कर सभी प्रखंडों में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि—

नोटिस के बाद भी यदि राशि जमा नहीं की गई, तो संबंधित व्यक्तियों पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button