ललितपुर

स्कूली बसों के खिलाफ की गयी कार्यवाही

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में एवं मुख्य सचिव शासन के पत्र द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 01 से 31 जनवरी तक कियान्वित किये जाने के निर्देश दिये गये है। निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा पन्द्रहवे दिन 18 स्कूली वाहनों के फिटनेस की जॉच एवं मोटर वाहन नियमावली में स्कूली वाहनों के दिये गये मानको के अनुसार वाहनों की जांच की गयी जिसमें सभी स्कूली वाहनें नियमानुसार सही पायी। सोलहवे दिन जनपद में अनाधिकृत रूप से संचालित बसों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही में बसों की जाँच की गयी। जिसमें 01 बस के विरूद्व चालान, निरूद्ध की कार्यवाही अमल में लायी गयी। प्रवर्तन कार्य के दौरान कोई भी बस ओवरलोड सवारी ढोते नही पायी गयी। आज सत्रहवें दिन माल वाहनों में ओवरलोडिंग तथा सवारी ढोने के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गयी जिसमें कोई भी माल वाहन सवारी ढोते नही पाया गया। तथा 04 माल वाहने ओवरलोड पायी गयी जिनके विरूद्व चालान, निरूद्ध की कार्यवाही की गयी। प्रवर्तन कार्य के दौरान समस्त चालको को यातायात नियमों का पालन किये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। तथा वर्तमान में कोहरे के दृष्टिगत कोहरे में वाहनों के संचालन के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी गयी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button