लखीमपुर

औरंगाबाद में चकबंदी को लेकर खुली बैठक

किसानों ने एक स्वर में नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने की उठाई मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

लखीमपुर-खीरी। मितौली क्षेत्र के कस्बा औरंगाबाद मेला मैदान परिसर में शनिवार दोपहर बाद जिले के उच्च चकबंदी अधिकारियों द्वारा चकबंदी प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों की उपस्थिति में एक खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि क्षेत्र में चकबंदी प्रक्रिया को पुनः शुरू करने की तैयारी की जा रही है और इसमें किसान भाइयों की राय के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।खुली बैठक में उपस्थित किसानों ने एक स्वर में अपनी राय रखते हुए कहा कि चकबंदी प्रक्रिया को नए सिरे से शुरू किया जाना चाहिए, ताकि पूर्व में जिन किसानों को नुकसान हुआ है, उसमें सुधार किया जा सके। किसानों का कहना था कि पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से चकबंदी होने से सभी को न्याय मिल सकेगा।बैठक में चकबंदी अधिकारियों के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रजेश पाल मिश्रा, हरद्वारी लाल गुप्ता, रमाकांत मिश्रा, अवधेश मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, डॉ. रेहान खान, रणधीर मिश्रा, फैज मोहम्मद, कुल शेखर मिश्रा, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, रामेंद्र श्रीवास्तव उर्फ लालू, लाला राम सहारे राजपूत, मुन्ना खान सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
अधिकारियों ने किसानों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि चकबंदी प्रक्रिया में सभी की सहमति और हितों को ध्यान में रखकर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button