तीन दिवसीय कार्यक्रम का किया आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। राजस्थान में सवाई माधोपुर के 263 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को त्रिनेत्र गणेश की विधिवत पूजा अर्चना व महाआरती के साथ तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत हुई। इस अवसर पर शहर के शेरपुर हेलीपेड के पास खिलचीपुर खेल मैदान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ के दौरान साफा बांध प्रतियोगिता में गुजरात के अहमदाबाद से आईं विनिता ने 48 सेकेंड में साफा बांध जीत हासिल कर सभी को चोंका दिया। समारोह में विदेशी पर्यटकों ने राजस्थानी गाने पर जमकर डांस कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रस्साकशी में देसी और विदेशी टूरिस्ट के बीच हुए मैच में विदेशी पर्यटक देसी पर्यटकों पर भारी पड़े। महज एक मिनट में ही विदेशी पर्यटकों ने देसी पर्यटकों को हराकर जीत हासिल की। सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के कार्यक्रम को देखने के लिए ब्रिटेन के पर्यटक पाल और एंड्रिया भी यहां पहुंचे हैं जबकि विदेशी पर्यटक यहां कार्यक्रमो का भरपूर आनंद लें रहे हैं।




