शामली

कैराना में मिशन शक्ति 5.0 अभियान

महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व सशक्तिकरण की जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। थाना कैराना में थाना प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियों टीम ने “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और सरकारी सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम प्रभारी निरीक्षक पिंकी गोस्वामी और थाना कैराना की महिला बीट अधिकारी स्वाति ने उपस्थित लोगों को महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया। उपस्थित लोगों को डिजिटल सुरक्षा (Digital Awareness), सशक्तिकरण और सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याणकारी योजनाओं तथा बच्चों के सुरक्षा कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने इस अवसर पर संदेश दिया कि सशक्त नारी सुरक्षित समाज, जागरूक नागरिक – मजबूत भविष्य। कार्यक्रम के मुख्य बिंदु महिलाओं और बालिकाओं को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लाभ और उद्देश्य। नारी सुरक्षा योजना तथा महिला सुरक्षा के उपाय। सभी थानों में उपलब्ध महिला हेल्प डेस्क की जानकारी। थाना कैराना पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं सुरक्षित रहें और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करें, ताकि महिलाओं और बच्चों का सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button