होटल विनायक पैलेस सिंदूर हजारीबाग में सड़क सुरक्षा कार्यशाला और पेंटिंग प्रतियोगिता संपन्न।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग रविवार को जिला परिवहन कार्यालय हजारीबाग के तत्वावधान में आज होटल विनायक पैलेस में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जागरूकता अभियान में जिला परिवहन कार्यालय तथा यातायात पुलिस के द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों तथा अभिभावक को को हेलमेट पहनने सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। रचनात्मक संदेश पेंटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का संदेश दिया। सम्मान समारोह उत्कृष्ट पेंटिंग बनाने वाले छात्र-छात्राओं को विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा प्रबंधक,रोड इंजीनियर एनालिस्ट आईटी सहायक सड़क सुरक्षा तथा यातायात पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। वंही सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न गतिविधियों में से एक कार्यक्रम था। सुरक्षित ड्राइविंग न केवल आपकी बल्कि दूसरों की जान भी बचाती है। जागरूकता ही बचाव का सबसे सशक्त माध्यम है। जिला परिवहन पदाधिकारी हजारीबाग। ने संदेश दिया।




