कैराना

मारपीट, गाली-गलौच व तोड़फोड़ के मामला, मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। मोहल्ला बेगमपुरा निवासी एक युवक ने कस्बे के मोहल्ला आलकलां निवासी व्यक्ति व चार-पांच अज्ञात लोगों पर मारपीट, गाली-गलौच, गाड़ी में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली कैराना में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित बिलाल ने बताया कि 17 जनवरी को शाम करीब 4:20 बजे वह कांधला बस स्टैंड पर खड़ा था, तभी वसीम और चार-पांच अन्य लड़के वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने आते ही उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने यह भी कहा कि आरोपियों ने मौके पर खड़ी उसकी बोलेरो पिकअप गाड़ी का शीशा ईंट मारकर तोड़ दिया और वाहन में अन्य नुकसान भी पहुंचाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button