कैराना
220 केवी लाइन पर स्ट्रींगिंग कार्य, आठ घंटे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। 220 केवी शामली-बागपत लाइन पर स्ट्रींगिंग (तार खिंचाई) कार्य के चलते खेड़ीकरमू स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र से पोषित 11 केवी ऐरटी टाउन और कैराना रूरल फीडर की विद्युत आपूर्ति गुरुवार को करीब आठ घंटे तक बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता, चतुर्थ शामली, मोहम्मद अब्दुल्ला खां ने बताया कि स्ट्रींगिंग कार्य टावर संख्या 05 से 07 तक किया जाएगा। इस कारण प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपरोक्त फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। उन्होंने बताया कि कार्य पूर्ण होने के साथ ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विद्युत विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान आवश्यक बचत का ध्यान रखें और कामकाज में आवश्यकतानुसार तैयारी रखें।

