अलवर

आधुनिक भारत के निर्माता थे नेहरू :-हिमांशु शर्मा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अलवर : महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान की ओर से देश की प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई
इस अवसर पर जिला संयोजक हिमांशु शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत का निर्माता एवं महान स्वतंत्रता सेनानी थे l उन्हें भारत के आधुनिक राष्ट्र-राज्य का वास्तुकार के रूप में भी जाना जाता हैl आजादी के आंदोलन में सबसे ज्यादा वर्षों तक जेल में रहे एवं देश के लिए भी उसे समय अपने आनंद भवन को भी देश के नाम समर्पित कर दिया थाl पंडित नेहरू ने उसे वक्त आईआईटी, इसरो,भाखड़ा नांगल बांध का भी निर्माण कियाlइस विचार गोष्ठी में सभी सदस्यों ने उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहे के नारे भी लगाए
इस अवसर पर पूर्व उपखंड अधिकारी रामलाल मीणा, गौरव अरोड़ा,के जी गुप्ता, ओम प्रकाश अरोड़ा, राजीव शर्मा, राजेश गुप्ता, सत्यनारायण सोमवंशी सहित अनेक गांधी विचारधारा के सदस्य उपस्थित रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button