भरत पुर

बीजेपी की जन सुनवाई में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता,सुनाई समस्याएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर राजस्थान प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान बुधवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जो सियासी हलकों में चर्चा का कारण बना हुआ है। आमतौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी वाली इस जनसुनवाई में कांग्रेस से जुड़े कुछ लोग भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इन्हीं में एक नाम था भरतपुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता सतीश पांडे का। यहां जानिए कौन हैं सतीश पांडे और क्यों मजबूर होकर जनसुनवाई में पहुंचे। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम की जनसुनवाई में जब सतीश पांडे अपनी परिवेदना लेकर पहुंचे, तो राजनीतिक दलों की सीमाएं मानो गौण हो गईं। पांडे ने अपनी समस्या मंत्री के समक्ष रखते हुए कहा कि वे लंबे समय से समाधान की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण उन्हें मजबूरन भाजपा कार्यालय आना पड़ा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button