हाथों में मोमबत्ती और पंखा लेकर योगी सरकार के खिलाफ आप का प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश में बदहाल विद्युत व्यवस्था और घंटों पॉवर कट के मुद्दे पर योगी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन संबंधित अधिकारी को सोपा। विरोध प्रदर्शन में आप कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्ती और हाथ का पंखा लेकर पहुंचे। लोग त्रस्त हैं बिजली कटौती से जनता कह रही है गर्मी से बचने का एक ही सहारा, हाथ का पंखा हमारा। बिजली गई, अंधेरा छाया, योगी के राज में मोमबत्ती ही सहारा। अंकुश चौधरी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि प्रदेश में लगातार महंगी हो रही बिजली और उस पर घंटों बिजली की कटौती की मार झेल रही प्रदेश की जनता, सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिजली कटौती के कारण आम आदमी और किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में घंटों बिजली कटौती से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के साथ महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, फुरकान त्यागी, हेम कुमार, जीएस राजवंशी, विनोद हिंद, रियाजुद्दीन, तरीका पवार, भारत लाल यादव, लक्ष्मी, हेमलता, सरोज, शिव कुमार नीतिश शर्मा, अशफाक अंसारी, युसूफ अंसारी, कुलविंदर कंडारी, एसके शर्मा, फारूक किदवई, सुबोध धामा, कैप्टन कपिल शर्मा, गुरमिंदर सिंह, मास्टर नरेंद्र सिंह, कुंदन, डॉक्टर सत्तार अंसारी, कैलाश चंद्र अग्रवाल, हर्ष वशिष्ठ, अंकुर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



