मथुरा

आईओसी के एलपीजी प्लांट पर कार्रवाई, सिलेंडरों पर नियमानुसार नहीं मिलीं घोषणाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। रिफाइनरी क्षेत्र में स्थित आईओसी के एलपीजी प्लांट पर कानपुर डिवीजन की बांट माप विभाग की टीम ने छापा मारा। जांच पड़ताल में एलपीजी सिलेंडरों पर नियमानुसार घोषणाएं नहीं मिलने पर टीम ने प्लांट के अधिकारियों को नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जुर्माने की रकम तय करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया है।
कार्रवाई के दौरान प्लांट के अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि टीम ने एलपीजी सिलेंडरों का वजन चेक किया, लेकिन घटतौली नहीं मिली। एलपीजी सिलेंडरों की घोषणाएं देखीं तो प्लांट के अधिकारियों की पोल खुल गई। एलपीजी सिलेंडरों पर मानकों के विपरीत घोषणाएं लिखी हुई थीं। टीम ने जवाब मांगा तो प्लांट के अधिकारी साफ-साफ जवाब नहीं दे पाए। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने नोटिस दिया और एक सप्ताह के अंदर जवाब देने के लिए कहा है। साथ ही जुर्माना की कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया गया है। अधिकारियों के आदेश के बाद जुर्माने की रकम तय की जाएगी। इस दौरान टीम में कानपुर के जोनल डिप्टी कंट्रोलर मुकेश, निरीक्षक अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुमार, अतुल प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button