खेलबरेली

श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स

एमडीसीए और आईके नेक्स्ट जनरेशन भी सेमीफाइनल में 

एमडीसीए ने तेजस्वी स्पोर्ट्स को 5 रन से और आईके नेक्स्ट ने एसआरएमएस किंग्स को 9 विकेट से हराया
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेलीः लीग मैच से होता हुआ श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स फाइनल के रोमांच की ओर बढ़ चुका है। यह रोमांच क्वार्टर फाइनल मुकाबलों से ही दिखने लगा। पहले क्वार्टर फाइनल मैच में आईके कलेक्शन बरेली पर बजाज टेक्सटाइल अमरोहा की 33 रन से जीत के बाद दूसरे और तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में भी बड़ा उलटफेर दिखा। दूसरे क्वार्टर फाइनल में मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एमडीसीए) ने अपने ही शहर की तेजस्वी स्पोर्ट्स को रोमांचक मुकाबले में 5 रन से पराजित किया। वहीं तीसरे क्वार्टर फाइनल में आईके नेक्स्ट जनरल ने भी एसआरएमएस किंग्स को नौ विकेट से हरा कर सेमीफाइनल की ओर अपना कदम बढ़ाया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में शानदार खेल के लिए दो खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच बने। गया। मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी एमडीसीए के खिलाफ 65 गेंदों पर नाबाद 149 रन बनाने वाले तेजस्वी के विआन राना और तेजस्वी के खिलाफ 44 गेंदों पर 92 रन बनाने वाले एमडीसीए के ऋतुराज शर्मा ने हासिल की। तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 38 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाने वाले आईके नेक्स्ट जनरेशन के बल्लेबाज आर्यन जुआल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति और अन्य अतिथियों ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button