सीकर
बसंत पंचमी के पर्व पर मां सरस्वती की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
आभावास । ग्राम पंचायत आभावास में स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में बसंत पंचमी पर्व पर मां शारदे की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रधानाचार्य झाबरमल वर्मा ने बताया कि मां शारदे का मंदिर का निर्माण भामाशाह मोहनलाल बगड़िया के परिवार के द्वारा करवाया गया है इस धार्मिक अनुष्ठान में कार्यक्रम आभावास प्रशासक पांची देवी के द्वारा मां शारदे की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। भामाशाह परिवार के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं के लिए भोजन प्रसादी वितरण की गई।इस अवसर पर मोहनलाल बागड़िया सरपंच प्रतिनिधि, श्रवण बगड़िया, गिरधारी लाल अशोक कुमार, विजेंद्र, रामस्वरूप शर्मा, मांगीलाल जांगिड़ मनीष शर्मा शुभम अग्रवाल अर्जुन सिंह शेखावत समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा



