कैराना

कैराना हाइवे पर आवारा सांडों का आतंक, हादसों का बढ़ा खतरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। क्षेत्र से होकर गुजरने वाले बाईपास हाइवे पर आवारा सांडों की बढ़ती संख्या राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। दिन हो या रात, किसी भी समय सड़क पर सांडों का झुंड दिखाई दे रहा है, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन हादसों में लोग घायल हो रहे हैं, जबकि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक सांड आ जाने से चालक नियंत्रण खो बैठते हैं, जिससे दुर्घटना हो जाती है। खासकर बाइक सवार और पैदल यात्री सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। रात के समय अंधेरे में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब हाइवे पर सांड अचानक सड़क पर आ जाते हैं। नागरिकों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। आवारा पशुओं को पकड़ने और उन्हें गौशालाओं में भेजने की व्यवस्था न होने से लोगों में रोष है। स्थानीय नागरिक मोहम्मद आबिद, साबिर, इमरान और दानिश ने प्रशासन से जल्द से जल्द हाइवे से आवारा सांडों को हटाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम निधि भारद्वाज ने बताया कि आवारा सांडों की समस्या को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही कार्रवाई कर लोगों को राहत दिलाई जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button