पाकुड़

उपायुक्त ने पदाधिकारियों के साथ वीसी के जरिए किया योजना की समीक्षा

The Deputy Commissioner reviewed the scheme with the officials through VC

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर मनरेगा, अबुआ आवास, 15 वें वित्त योजना में पाकुड़ को राज्य में अव्वल बरकरार रखने की निरन्तरता बनाए रखने के ध्यानार्थ पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि राज्य में जिस तरह से पाकुड़ जिला आवास, मनरेगा, 15 वें वित्त, शिक्षा इत्यादि में रोल माडल बना हुआ है, उसे हम सब आगे भी जारी रखेंगे। अबुआ आवास एवं जनमन योजना में आवास पूर्णता की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। अबुआ आवास योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 18 आवास एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में 50 आवास प्रतिदिन पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। अबुआ आवास योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 183 एवं 2024-25 में 2017 लाभुकों का प्रथम किस्त भुगतान पश्चात प्लिंथ जियो टैग लंबित है।जिसमें से 75 प्रतिशत लाभुकों का प्लिंथ निर्माण 10 दिनों के अन्दर कराने का निदेश दिया गया। वहीं आवास प्लस 2.0 के माध्यम से कुल-21314 लाभुकों का सर्व वेरीफिकेशन चेकर के द्वारा 10 दिनों के अन्दर कराने का निदेश दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृति पश्चात प्रथम किस्त भुगतान हेतु लंबित कुल-439 लाभुकों को प्रथम किस्त 10 दिनों के अन्दर भुगतान करने का निदेश दिया गया। साथ ही द्वितीय किस्त भुगतान किये गये लाभुकों का आवास पूर्ण कराने का निदेश दिया गया प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक में लंबित आवास को पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। साथ ही कैटिगरी-C में चिन्हित लाभुकों का स्वंय जाँच कर प्रतिवेदन पुनः दो दिनों के अन्दर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button