कानपुर
मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ओडीओपी के प्रशिक्षण के कार्यक्रम का समापन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : उन्नाव, गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के चर्म उत्पाद ट्रेड के दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में जिला उद्योग केन्द्र से सहायक प्रबंधक चन्द्र किशोर वर्मा ने सभी प्रशिक्षार्थियो के दस दिनों में निर्मित लेदर के उत्पादों को देखकर उनकी सराहना की। उन्होंने बताया उन्नाव की उपायुक्त उद्योग करुणा राय के दिशा निर्देशों में ओडीओपी तथा विश्वकर्मा योजना का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उन्नाव के अलग अलग केंद्रों में दिया जा रहा है। इसी के अंतर्गत केएलसी इंस्टिट्यूट लेदर के विभिन्न उत्पाद में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दे रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्तिक इंटरनेशनल के निदेशक कपिल शुक्ला तथा आशुतोष शुक्ला ने सभी प्रशिक्षार्थियों को लेदर क्षेत्र में रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आप इस योजना की टूलकिट से घरों पर अपना कार्य आरम्भ करके जॉब वर्क अथवा ऑनलाइन पोर्टल पर अपने लेदर के उत्पादों को बेच सकते है। कार्यक्रम में उपस्थित कानपुर उन्नाव लेदर क्लस्टर(केएलसी) इंस्टीट्यूट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इमरान सिद्दकी ने ओडीओपी प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना,बैंक द्वारा मिल रहे ब्याज मुक्त लोन आदि से सभी जुड़कर आगे बढ़ने की सलाह दी। अन्त में केएलसी इंस्टीट्यूट से शिशिर अवस्थी ने छात्रों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बनाये गये लेदर बैग,पर्स,बेल्ट,जूते के अपर आदि उत्पादों की तारीफ करते हुए सभी 50 प्रशिक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके पश्चात् सभी दो बैचों के प्रशिक्षार्थियों का लेदर सेक्टर स्किल काउंसिल के एग्जामनर द्वारा आरपीएल असेसमेंट कराया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से विकास दीक्षित,रितिक सिंह,अतुल,अभिषेक,विनीत प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।



