
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर : भुसावर कस्बे में आगामी 1 फरवरी रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन सकल हिन्दू समाज केशव बस्ती द्वारा आयोजित किया जा रहा है जहां विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्री दिगंबर परमहंस शोभानन्द भारती महाराज( मौनी बाबा ऊलूपुरा वाले) के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्य वक्ता श्रीमान अमरसिंह जी प्रांत धर्म जागरण संयोजक जयपुर प्रांत और मातृशक्ति का उद्बोधन ब्रह्माकुमारी गीता बहन के मार्ग दर्शन में होने जा रहे विराट हिन्दू सम्मेलन का आगाज जिन्दल फार्म हाउस में ध्वज स्थापना और भूमि पूजन के साथ किया गया। जहां भूमि पूजन के लिए कस्बे की पुरानी अनाज मण्डी स्थित प्राचीन लक्ष्मण जी मन्दिर प्रांगण से बैंड बाजे के साथ भूमि कलश लेकर महिलाएं और पुरुष संकीर्तन करते हुए बज रहे भजनों पर नृत्य करते हुए मुख्य बाजार एवं कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल जिन्दल फार्म हाउस पर पहुंचे। जहां आयोजन समिति सदस्यों ने भूमि पूजन के लिए सभी कस्बावासियों को सपरिवार पधारने का निमंत्रण पत्र देकर आगामी 1 फरवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन में सपरिवार सहित सादर आमंत्रित भी किया। भूमि पूजन के लिए यजमान विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के संयोजक लक्ष्मण जी मन्दिर के पुजारी ओमप्रकाश पण्डित एवं उनकी धर्मपत्नी को बनाया गया। भूमि पूजन भरतपुर विभाग घुमंतू टोली सदस्य सुशील भारद्वाज द्वारा मन्त्रों उच्चारण द्वारा करवाया गया। वहीं ध्वज स्थापना एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभाग पर्यावरण प्रमुख रामवतार ने बताया कि हम किस तरह अपने सभी वर्गों को लेकर हिन्दू समाज को एक करें। हमारे समाज में फैली व्याप्त कुरीतियों में सुधार के बारे में, कुटुंब प्रबोधन, परिवार में हो रहे बिखराव में बदलाव कर उन्हें किस तरह एकत्व भाव लाया जाए, किस तरह परिवार में उत्तम आचरण का विकास किया जाए। इस तरह के विभिन्न विषयों पर मुख्य अतिथि ने अपना पाथेय प्रदान किया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्यों के साथ समस्त हिन्दू समाज के लोग मौजूद रहे।



