मथुरा

कोसीकला में पुरानी रंजिश पर दो पक्षों में मारपीट

आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। कोसीकला की ऑफिसर कॉलोनी क्षेत्र में एक दावत कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुरानी रंजिश के चलते हुए इस झगड़े में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। यह विवाद गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच पहले से चली आ रही पुरानी रंजिश के कारण यह हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button